आज के इस लेख में हम बात करने वाले है बोकारो जिला के अंतर्गत आने वाले Dugda Pahari Mandir Bokaro Jharkhand के बारे में | अगर आप सभी को दुग्दा पहाड़ी मंदिर के बारे में पता नहीं है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े | क्युकी इस लेख में आप सभी को दुग्दा पहाड़ी मंदिर के विशेस्ताओ के बारे में पता चलने वाला है | साथ ही इस लेख में आपको जानने को मिलेगा की इस मंदिर में जो की चंद्रपुर प्रखंड के अंतर्गत दुग्दा पहाड़ी मंदिर में कब पूजा अर्चना किया जाता है |

Dugda Pahari Mandir Bokaro Jharkhand
Dugda Pahari Mandir Bokaro Jharkhand 

 दुग्दा पहाड़ी मंदिर बोकारो झारखण्ड

बोकारो जिला के चंद्रपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दुग्दा पहाड़ी मंदिर हिन्दू मंदिर है | जिसका निर्माण 20वी शताब्दी में दुग्दा के महाराजा ने करवाया था | दुग्दा पहाड़ी मंदिर में मुख्य रूप से शंकर भगवान् तथा माता दुर्गा की पूजा अर्चना होती है | नवरात्र के समय दुग्दा पहाड़ी की खूबसूरती देखने लायक हो जाती है | क्युकी इस समय पूजा अर्चना करने के लिए लोगो का बहुत ज्यदा भीड़ हो जाती है | इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए लोग आसपास के ग्रामीण के साथ साथ चन्द्रपुरा ब्लॉक के आसपास के गाँव शहर जैसे फुसरो , मकोली , तेलों , चन्द्रपुरा , घटियारी चास इत्यादि जगह से लोग भारी मात्रा में लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते है | 
इस पहाड़ी में सबसे पुरानी मंदिर माता दुर्गा की है | जो की पहाड़ी पर संगमरमर के पत्थरों से बना हुवा है | इस मंदिर में कलश स्थापना के साथ साथ माता की पूजा अर्चना काफी उत्साह के साथ होती है | 

Dugda Pahari Mandir Bokaro Jharkhand
Durga Mata



दुग्दा पहाड़ी मंदिर में कौनसे कौनसे भगवान की प्रतिमा है ?

बोकारो जिला के चंद्रपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दुग्दा पहाड़ी मंदिर में माता दुर्गा के साथ अन्य कई माता तथा भगवान की पूजा अर्चना किया जाता है -
  1. माता दुर्गा 
  2. माता संतोषी
  3. माता सीतला 
  4. माता काली
  5. भगवान शिव शंकर 
  6. काल भैरव 
  7. राम भगवान 
  8. हनुमान 
  9. राधा कृष्ण 
इत्यादि का प्रतिमा स्थापित है |  

इन्हें भी पढ़े 
Dugda Pahari Mandir Bokaro Jharkhand
 Dugda Pahari Mandir Bokaro Jharkhand 


दुग्दा पहाड़ी मंदिर क्यों फेमस है 

दुग्दा पहाड़ी मंदिर जो की चन्द्रपुरा प्रखंड के अंतर्गत आता है | इस मंदिर में काफी ज्यादा मात्रा में यहाँ शादी विवाह होता है | हर साल इस मंदिर में शादी करने वालो की भीड़ लग जाती है | शादी में समय में इस मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलता है | मंदिर के ऊपर आप को खाने पिने की दुकाने मिल जायेगा | जैसे - चाट , चोवमिन , समोसे , मिठाई , गोलगप्पे इतय्दी खाने के सामान आसानी से मंदिर के ऊपर मिल जाते है | 

दुग्दा पहाड़ी मंदिर की सबसे खास बात यह है की यह मंदिर पहाड़ी पे बसा हुवा है तथा हरे हरे जंगलो से घिरा हुवा है | इस मंदिर के नजदीक में ही एक तालाब भी है  जिसकी खूबसूरती लोगो को अपनी और हमेशा आकर्षित करती रहती है | पहाड़ी के ऊपर से सिटी को देखने में भी काफी ज्यदा मज़ा आता है |

दुग्दा पहाड़ी मंदिर कैसे पंहुचा जाये 

 दुग्दा पहाड़ी मंदिर के सबसे समीप आपको चंद्रपुर रेलवे स्टेशन मिलेगा , जो की मंदिर से केवल 3-4 किलो मीटर की दुरी पर स्थित है | चन्द्रपुरा रेलवे स्टेशन से ऑटो लेकर आसानी से आप दुग्दा पहाड़ी मंदिर पहुच सकते है |